Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: भारतीय सेना में इन पदों पर निकली भर्ती, पुरूष और महिला दोनों कर सकते हैं आवेदन, देखें


नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर है। यहां जज एडवोकेट जनरल ब्रांच के तहत कई पदों पर भर्ती निकली है।

यह होगा अनिवार्य-

जिसमें कैंडीडेट के पास न्यूनतम 55% अंकों के साथ एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडीडेट बार काउंसिल ऑफ इंडिया/स्टेट के साथ एक वकील के रूप में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। भर्ती के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन के पदों पर अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला लॉ ग्रेजुएट्स के रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें रिक्त पदों की संख्या 9 है, जिसमें पुरुषों के लिए 6 और महिलाओं के लिए 3 पद आरक्षित हैं।

17 फरवरी 2022 आवेदन की अंतिम तिथि-

जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखे नोटिफिकेशन-

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं।

Exit mobile version