Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में इन पदों पर निकली भर्ती, यहां भेजे आवेदन

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। आयुध निर्माणी खमरिया में डेंजर बिल्डिंग वर्कर्स के रिक्त पदों पर भर्ती निकली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 161 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। आपके प्रदर्शन के आधार पर इस कार्यकाल को 4 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

अंतिम तिथि 11 मार्च 2024 निर्धारित

इस भर्ती में शामिल होने के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ “मुख्य महाप्रबंधक, आयुध निर्माणी खमरिया, जिला- जबलपुर, मध्य प्रदेश, पिन-482005” के पते पर भेज सकते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित पते पर भेजने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2024 निर्धारित की गई है।

Exit mobile version