Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: उत्तराखंड पोस्टल सर्कल, देहरादून में इन पदों पर निकली भर्तियां, 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड पोस्टल सर्कल, देहरादून में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इन पदों पर होगी भर्ती-

जिसमें छंटाई सहायक, मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग़्यता 10वीं, 12वीं पास मांगी गई है।

22 दिसंबर आवेदन की अंतिम तिथि-

जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखे नोटिफिकेशन-

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.upost.gov.in/  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं।

Exit mobile version