Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: शुरू हुई रेलवे में नर्सिंग अधीक्षक सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां, देखें

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नर्सिंग अधीक्षक सहित पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्तियां के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

इतने पदों पर भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे भर्ती बोर्ड पैरामेडिकल स्टाफ के कुल 1376 पदों पर भर्तियां करेगा‌।
आहार विशेषज्ञ- 5, नर्सिंग अधीक्षक- 713, ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट- 4, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट- 7, डेंटल हाइजीनिस्ट- 3, डायलिसिस तकनीशियन- 20, स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड III- 126, लैब अधीक्षक ग्रेड III- 27, पर्फ्यूजनिस्ट- 2, फिजियोथेरेपिस्ट ग्रेड II- 20, व्यावसायिक चिकित्सक- 2, कैथ लैब तकनीशियन- 2, फार्मासिस्ट (प्रवेश ग्रेड)- 246, रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन- 64, भाषण चिकित्सक- 1, हृदय तकनीशियन- 4, ऑप्टोमेट्रिस्ट- 4, ईसीजी तकनीशियन- 13, लैब सहायक ग्रेड II- 94, फील्ड वर्कर- 19

देखें वेबसाइट

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो गई है और 16 सितंबर 2024 तक चलेगी। अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर निर्धारित डेट से आवेदन कर सकते है।

Exit mobile version