Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: भारतीय सेना में युवाओं के लिए निकली भर्ती, यह कर सकते हैं आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए आवेदन को लेकर अच्छी खबर है। दरअसल, इंडियन आर्मी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सेना में 12वीं पास (फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्स) युवाओं के लिए भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आज तक आवेदन कर सकते हैं।

इतने पदों पर भर्ती

जिसमें भर्ती कुल 90 पदों के लिए निकाली गई है।उम्मीदवार की आयु 16½ वर्ष से कम और 19½ वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार ने 10+2 या इसके बराबर परीक्षा उत्तीर्ण की हो। 10+2 में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स में उम्मीदवार के न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए। उम्मीदवार को जेईई (मेन्स) 2021 में उपस्थित हुआ होना चाहिए।

8 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन-

जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन  8 नवंबर तक कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखे नोटिफिकेशन-

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं।

Exit mobile version