Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: गृह मंत्रालय में निकली भर्ती, देखें आयु सीमा

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।‌ गृह मंत्रालय ने जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर (डिप्टी कमांडेंट) के पदों के लिए भर्तियां निकाली है।

इन पदों पर होगी भर्ती

गृह मंत्रालय के इस भर्ती के जरिए डिप्टी कमांडेंट के पदों पर बहाली की जाने वाली है। जो उम्मीदवार गृह मंत्रालय के तहत इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं। उनका चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन एवं ओरल कम प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। गृह मंत्रालय के इस भर्ती के जरिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयुसीमा 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

देखें वेबसाइट

उम्मीदवार गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार  24 जून तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं

Exit mobile version