Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की ओर से अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

100 पदों को भरने के लिए जारी किया नोटिफिकेशन

जिसमें कैटरिंग और टूरिज्म सर्विस देने वाली विभाग ने कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 100 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी की है।

12 माह दी जाएगी ऑन जॉब ट्रेनिंग –

जिसमें आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया से अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। इसके बाद उन्हें 15 माह के लिए अप्रेंटिसशिप ऑफर की जाएगी, जिसके दौरान उम्मीदवारों को पहले बेसिक ट्रेनिंग (500 घंटे) दी जाएगी और इसके बाद 12 माह ऑन जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए देखे नोटिफिकेशन-

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं।

Exit mobile version