नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। DSSSB (दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड) में नौकरी के कई अवसर हैं। जिसमें मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 714 पदों के लिए भर्ती निकली है।
भरें जाएंगे इतने पद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) ने एक्साइज डिपार्टमेंट, लेबर डिपार्टमेंट, ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट समेत विभिन्न सरकारी डिपार्टमेंट के लिए एमटीएस की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से दिल्ली के अलग अलग सरकारी विभागों में खाली पड़े MTS पदों को भरा जाएगा। इसके माध्यम से 714 पदों को भरा जाएगा।
देखें वेबसाइट
इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिसके आवेदन 17 दिसंबर 2025 से चल रहे हैं। वहीं आवेदन 15 जनवरी 2026 तक चलेंगे। इसके लिए उम्मीदवार DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।