Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: इंडियन कोस्ट गार्ड में इन पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती-

जिसमें इस प्रक्रिया के माध्यम से सिविलियन ग्रुप सी के कुल 80 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, इंजन ड्राइवर के 8 पद, सारंग लस्कर के 3 पद, स्टोर कीपर के 4 पद, मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के 24 पद, फायरमैन के 6 पद, फिटर के 6 पद, स्टोर कीपर ग्रेड II के 4 पद, स्प्रे पेंटर के 1 पद, शीट मेटल वर्कर के 1 पद, स्वीपर के 3 पद और माली के 3 पद सहित अन्य कई पद शामिल हैं।

31 जनवरी 2022 आवेदन की अंतिम तिथि-

जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखे नोटिफिकेशन-

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं।

Exit mobile version