Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: नैनीताल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के 41 पदों पर चल रही है भर्ती, आवेदन की आज अंतिम तिथि

नैनीताल: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। नैनीताल बैंक लिमिटेड ने स्पेशलाइज्ड सेगमेंट में रेगुलर आधार पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के विभिन्न 41 पदों पर भर्ती चल रही है।

इतने पदों पर भर्ती

नैनीताल बैंक द्वारा जारी 41 रिक्तियों में विभिन्न ग्रेड और स्केल के पद शामिल हैं।
• ​ग्रेड/स्केल-I: आईटी ऑफिसर (10 पद), एचआर ऑफिसर (3 पद), रिस्क ऑफिसर (2 पद), डेटा साइंटिस्ट/एनालिस्ट (2 पद), सिविल इंजीनियर/आर्किटेक्ट (2 पद)।
• ​ग्रेड/स्केल-II (मैनेजर): क्रेडिट मैनेजर (5 पद), सिक्योरिटी ऑफिसर (3 पद), लॉ मैनेजर (2 पद), रिस्क मैनेजर (2 पद), कंपनी सेक्रेटरी (1 पद)।
• ​ग्रेड/स्केल-III (सीनियर मैनेजर): क्रेडिट (4 पद), फॉरेक्स (2 पद), ट्रेजरी (2 पद), लॉ (1 पद)।

होगी लिखित परीक्षा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में प्रथम श्रेणी (First Division) के साथ ग्रेजुएशन, एमबीए, बीई/बीटेक, एमटेक, एमसीए या एलएलबी की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही, पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में 1 से 5 वर्षों का कार्य अनुभव होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रूटनी, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन (DV) के आधार पर होगा। अक्टूबर में संभावित लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थी हल्द्वानी, देहरादून, लखनऊ और दिल्ली/एनसीआर में से परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं।

आज आवेदन की अंतिम तिथि

इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज 7 सितंबर है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए आज ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version