Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: भारत के खुफिया विभाग इंटेलिजेंस ब्यूरो में भर्ती जारी, भरें जाएंगे इतने‌ पद और जानें चयन प्रक्रिया

नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। भारत के खुफिया विभाग ने नई भर्ती की घोषणा की है।

भरें जाएंगे इतने पद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटेलिजेंस ब्यूरो में भर्ती का सुनहरा अवसर है। भारत के खुफिया विभाग ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड II/टेक (ACIO Tech) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके माध्यम से 258 पदों पर भर्ती की जाएगी
साथ ही आईबी की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई/बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। साइंस के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर/फिजिक्स इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ कंप्यूटर एप्लिकेशन में मास्टर्स डिग्री वाले अभ्यर्थी भी योग्य होंगे। लेकिन इसके साथ उम्मीदवारों के पास GATE 2023, GATE 2024, GATE 2025 परीक्षा पास होना चाहिए।

ऐसे होगा चयन

इसके लिए आवेदन 25 अक्टूर से गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर शुरू हो गये है। जिसमें योग्य उम्मीदवारों को आखिरी तारीख 16 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। जिसमें उम्मीदवारों को GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन्हें आगे स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। तीनों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।

Exit mobile version