Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में होगी भर्ती, देखें अन्य डिटेल्स

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों के लिए एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है।

इतने पदों पर भर्ती

इसके अनुसार न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 300 असिस्टेंट के पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट पास होना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

देखें वेबसाइट

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर एक फरवरी से आवेदन शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तारिख 15 फरवरी 2024 निर्धारित है।

Exit mobile version