Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: SSC ने जूनियर इंजीनियर के 900 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, देखें जरूरी डिटेल्स

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग ने हाल ही में 968 जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर भर्ती निकाली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के 968 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से संबंधित फील्ड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। जेई के पदों पर भर्ती के लिए पेपर 1 और पेपर 2 एग्जाम के तहत, उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

देखें वेबसाइट

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2024 को शुरू कर दी गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version