Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बिना किसी लिखित परीक्षा के डिप्टी मैनेजर पदों पर चल रही भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बिना किसी लिखित परीक्षा के डिप्टी मैनेजर की भर्ती कर रहा है। इसके तहत 12 पदों पर भर्ती होगी।

बैंक में नौकरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने हाल ही में रेगुलर बेस पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स की वैकेंसी घोषित की है। इस भर्ती अभियान के जरिए आईटी सिक्योरिटी एक्सपर्ट, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट, इंसिडेंट मैनेजमेंट & फॉरेंसिक और टेस्ट इंजीनियर्स कैडर में डिप्टी मैनेजर की नियुक्ति करेगा। यह पद MMGS-II रेगुलर है। यानी कोई कॉन्ट्रेक्चुल पोस्ट नहीं है।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर अधिक जानकारी देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भी 24 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। एसबीआई डिप्टी मैनेजर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version