Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: UKPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, इतने पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से UKPSC PCS 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उत्तराखंड में कुल 189 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसमें योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

देखें वेबसाइट

उत्तराखंड पीसीएस 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2024 तक है। ऑफिशियल वेबसाइट- psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version