Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: UKSSSC ने निकाली 423 पदों पर भर्ती, देखे अधिसूचना

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न पदों के लिए अधिसूचना जारी कर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती-

जिसमें असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर, सीनियर मिल्क इंस्पेक्टर, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट विंग सुपरवाइजर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह वैकेंसी ग्रुप सी के 423 रिक्त पदों पर निकाली गई है।

18 नवंबर आवेदन की अंतिम तिथि-

जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2021 निर्धारित की गई है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके आवेदन 5 अक़्टूबर से शुरू हो रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखे नोटिफिकेशन-

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं।

Exit mobile version