Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: UPSC की ओर से कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, भरें जाएंगे इतने पद

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) एग्जाम 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर 1358 मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है।

इन पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा के माध्यम से सरकारी मेडिकल ऑफिसर, जीडीएमओ, एडीएमओ के 1300 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS की डिग्री होना जरूरी है‌। इसके अलावा जो छात्र अभी MBBS के लास्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं या अपनी इंटर्नशिप कर रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल तौर पर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाएं, रेलवे, नई दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में की जाएगी।

देखें वेबसाइट

यूपीएससी की ओर से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। UPSC ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू कर दी है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version