Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: UPSSSC भर्ती 2026: गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर निकली है भर्ती, आवेदन शुरू, जानें योग्यता

​नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।

इतने पदों पर भर्ती

जिसमें गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए 4 अगस्त 2026 तक का समय दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार का BSc एग्रीकल्चर पास होना और CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। साथ ही, UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी है।


आवेदन को लेकर जानकारी

उम्मीदवार UPSSSC की वेबसाइट पर PET 2025 क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें, फॉर्म भरें और निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Exit mobile version