Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, युवाओं के लिए इन पदों पर निकली भर्ती, जानें


सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जिसमें दसवीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका है।

इन पदों पर होगी भर्ती-

भारतीय सेना ने अलग-अलग पदों के लिए भर्ती निकाली है। कुल 113 पदों पर भर्ती होनी है। जिसमें इंडियन आर्मी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के माध्यम से स्वास्थ्य निरीक्षक के 58 पद, चौकीदार के 43 पद और नाई के 12 पदों पर‌ भर्ती की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन-

जिसमें ऑफलाइन मोड से इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जो‌उम्मीदवार नाई, चौकीदार के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 45 दिनों के भीतर अपने आवेदन भेजने होंगे। स्वास्थ्य निरीक्षक के पदों के लिए आवेदन करने वाले 6 जून 2022 से पहले अपना आवेदन भेज सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखें वेबसाइट-

इसके लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in/Authentication.aspx पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।

Exit mobile version