Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बड़ी खबर: जोशीमठ में भर-भराकर गिरा एक मकान, दबे सात मजदूर, तीन लोगों को रेस्क्यू कर भेजा अस्पताल, अन्य का रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। वहीं जोशीमठ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जोशीमठ तहसील के हेलंग उर्गम मोटर मार्ग के पास एक मकान अचानक भरभरा कर गिर गया‌। बताया गया कि इसमें 7 मजदूर दब गए हैं।

जोशीमठ में भर-भराकर गिरा मकान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम को मिली। वहीं आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार किसी आज्ञात व्यक्ति द्वारा 112 पर सूचना दी गई है कि थाना जोशीमठ के हेलंग में एक बिल्डिंग टूट गई है तथा जिसमें 3-4 से लोग दब गए हैं। जिसके बाद सूचना थाना जोशीमठ आपदा कंट्रोल, गोपेश्वर क्षेत्राधिकारी चमोली तथा पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। वहीं मौके के लिए थाना पुलिस फोर्स के साथ रवाना हो गया है। जिसमें से 2 महिला एवं 1 पुरुष को एम्बुलेंस की मदद से सीएससी जोशीमठ भेज दिया गया है। जिनकी हालत स्थिर है। वहीं मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि यहां पर 7 लोगों के दबे होने की सूचना है तीन लोगों को रेस्क्यू करने के उपरांत अन्य को निकालने काम एसडीआरएफ द्वारा किया जा रहा है।

Exit mobile version