आज 01 जुलाई 2026 है। आज कनाडा दिवस मनाया जाता है। कनाडा दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाने वाला कनाडा का राष्ट्रीय अवकाश है। यह दिन 1867 में कनाडाई परिसंघ के गठन और संविधान अधिनियम (Constitution Act) पर हस्ताक्षर की वर्षगांठ का प्रतीक है, जिसके द्वारा कनाडा एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ था।
खास है महत्व
1 जुलाई 1867 को जब कनाडा के प्रांत (ओंटारियो, क्यूबेक, नोवा स्कोटिया और न्यू ब्रंसविक) एक राष्ट्र के रूप में एकजुट हुए, तब इस दिन को ‘डोमिनियन डे’ कहा जाता था। 1982 में कनाडा को ग्रेट ब्रिटेन से पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इसी ऐतिहासिक वर्ष में इस अवकाश का नाम बदलकर आधिकारिक तौर पर ‘कनाडा दिवस’ कर दिया गया। कनाडाई लोग इस दिन को बहुत उत्साह के साथ “कनाडा के जन्मदिन” के रूप में मनाते हैं। इस दौरान प्रमुख गतिविधियाँ आयोजित की जाती है।