आज 12 जुलाई 2026 है। आज राष्ट्रीय सादगी दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय सादगी दिवस हर साल 12 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक, दार्शनिक और प्रकृतिवादी हेनरी डेविड थोरो के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो सादा जीवन और उच्च विचार के प्रबल समर्थक थे।
खास है उद्देश्य
इस दिन का मुख्य उद्देश्य आधुनिक जीवन की भागदौड़ और अत्यधिक भौतिकवाद से दूर होकर एक सरल, शांत और सचेत जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह दिवस आत्मचिंतन करने, अनावश्यक चीजों और तकनीकी तनाव को कम करने और प्रकृति के साथ जुड़ने का संदेश देता है। साथ ही यह दिन जीवन और विचारों को अनावश्यक चीजों से मुक्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है। हेनरी डेविड थोरो के जन्मदिन के सम्मान में मनाया जाने वाला यह दिन हमें मूलभूत चीजों की ओर लौटने के लिए प्रेरित करता है। अपने आस-पास की जगह को सरल बनाएं, ध्यान भटकाने वाली चीजों को कम करें और कम चीजों में आनंद खोजें।