Site icon Khabribox

13 जुलाई : आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 13 जुलाई 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1923: लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया में रियल एस्टेट को बढ़ावा देने के लिए ‘HOLLYWOOD’ (हॉलीवुड) का विशाल साइनबोर्ड लगाया गया था।

📗📗1931: जम्मू और कश्मीर में डोगरा शासक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए 22 लोगों की जान चली गई थी, जिसे इतिहास में कश्मीर शहीद दिवस (Kashmir Martyrs’ Day) के रूप में याद किया जाता है।

📗📗1977: भारत की जनता पार्टी सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मान देने बंद कर दिए थे, जिन्हें तीन साल बाद फिर शुरू किया गया था।

📗📗1985: इथियोपिया के अकाल पीड़ितों की मदद के लिए लंदन और फिलाडेल्फिया में ‘लाइव एड’ (Live Aid) संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोगों ने देखा।

📗📗2011: मुंबई में तीन जगहों – झावेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में सिलसिलेवार बम विस्फोट हुए, जिसमें 26 लोग मारे गए और 130 से अधिक घायल हुए।

Exit mobile version