Site icon Khabribox

16 जुलाई: विश्व सांप दिवस आज, पारिस्थितिकी तंत्र में निभाते हैं एक महत्वपूर्ण भूमिका, सकारात्मक और जागरूक धारणा को बढ़ावा देने का प्रयास

आज 16 जुलाई 2025 है। आज विश्व सांप दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 16 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य सांपों के बारे में गलत धारणाओं को दूर करना और उनके संरक्षण के महत्व को उजागर करना है। 

विभिन्न पारिस्थितिक तंत्रों में देते हैं महत्वपूर्ण योगदान

यह दिन सांपों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके महत्व को समझने के लिए मनाया जाता है। दिवस पर, लोग सांपों के बारे में अधिक जानने, उनके संरक्षण के प्रयासों का समर्थन करने और इन अद्भुत जीवों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हैं। यह सरीसृप दुनिया भर के विभिन्न पारिस्थितिक तंत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

किया जाता है जागरूक

सांप एक सरीसृप है। जिन्हें अक्सर खतरनाक और जहरीले जीवों के रूप में देखा जाता है, पारिस्थितिकी तंत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे चूहों और अन्य कृन्तकों को खाकर फसलों को नुकसान पहुंचाने से रोकते हैं, और वे खाद्य श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कड़ी भी हैं। यह दिन साँपों से जुड़ी नकारात्मक रूढ़ियों और मिथकों को दूर करने और इन सरीसृपों के बारे में अधिक सकारात्मक और जागरूक धारणा को बढ़ावा देने का भी प्रयास करता है।

Exit mobile version