Site icon Khabribox

19 जुलाई: बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस: जब एक फैसले ने बदल दी भारतीय बैंकिंग की तस्वीर, जानें

आज 19 जुलाई 2026 है। आज बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 19 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन वर्ष 1969 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश के 14 प्रमुख निजी व्यावसायिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण (सरकारीकरण) किया गया था।

जानें इसके बारे में

इस ऐतिहासिक कदम का मुख्य उद्देश्य निजी नियंत्रण को समाप्त कर बैंकिंग सुविधाओं का देश के ग्रामीण और आम लोगों तक विस्तार करना था । राष्ट्रीयकरण से पूर्व देश के लगभग 85% बैंक डिपॉजिट्स पर निजी हाथों का नियंत्रण था। इसके बाद, वर्ष 1980 में 6 और बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया। इन बैंकों पर अधिकतर बड़े औद्योगिक घरानों का कब्जा था। राष्ट्रीयकरण का दूसरा दौर 1980 में आया, जिसके तहत सात और बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया। वर्ष 1969 में इंदिरा गांधी ने जिन 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था, उनमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक, यूको बैंक, केनरा बैंक, यूनाइटेड बैंक, सिंडिकेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं।

Exit mobile version