Site icon Khabribox

27 जुलाई: आज से जयापार्वती व्रत शुरू, 5 दिवसीय विशेष व्रत का विधान, भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा का विधान


आज 27 जुलाई 2026 है। वर्ष 2026 में जयापार्वती व्रत का आरंभ 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर हो रहा है। जया पार्वती व्रत आषाढ़ माह में शिव-पार्वती को प्रसन्न करने का 5 दिवसीय विशेष व्रत है। सुहागिनें पति की लंबी आयु और वैवाहिक सुख के लिए, जबकि कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए इसे रखती हैं।

जानें शुभ मुहूर्त

इस साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 26 जुलाई को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर शुरू हो रही है, जिसका समापन 27 जुलाई को शाम 04 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में जया पार्वती का व्रत सोमवार 27 जुलाई 2026 से शुरू होगा। जया पार्वती व्रत का समापन 01 अगस्त, शनिवार को होगा।
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 26 जुलाई 2026 को दोपहर 01:57 बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त: 27 जुलाई 2026 को शाम 04:15 बजे
व्रत की अवधि: 27 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 / 1 अगस्त 2026 तक (5 दिन)
प्रदोष पूजा मुहूर्त: 27 जुलाई को शाम 07:21 से रात 09:36 बजे तक।

इन नियमों का पालन अनिवार्य

जिसमेंपहले दिन घर या मंदिर में एक छोटे बर्तन में गेहूं या जौ के बीज (जवारा) बोए जाते हैं और पांच दिनों तक जल अर्पित किया जाता है। इन नियमों के अनुसार इन पांच दिनों में नमक, मसाले और सब्जियों का सेवन वर्जित रहता है। दूध, फल और गेहूँ के आटे से बनी चीज़ें खाई जाती हैं। वहीं पाँचवें दिन रात्रि जागरण किया जाता है और छठे दिन सुबह जवारा को नदी या तालाब में विसर्जित करके व्रत खोला जाता है।

Exit mobile version