Site icon Khabribox

05 जुलाई: एक गैरेज से ग्लोबल साम्राज्य तक: ऐमजॉन के 32 वर्षों का शानदार सफर, जब जेफ़ बेज़ोस ने ऑनलाइन शॉपिंग को दी नई दिशा

आज 05 जुलाई 2026 है। आज ही के दिन ऐमजॉन की स्थापना हुई थी। आज 5 जुलाई 1994 को जेफ़ बेज़ोस द्वारा वाशिंगटन के बेलेव्यू में उनके गैरेज में की गई थी। शुरुआत में इसे ‘Cadabra’ नाम दिया गया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘Amazon’ कर दिया गया।

जानें कब हुई शुरुआत

जिसमें कंपनी की शुरुआत केवल एक ऑनलाइन बुकस्टोर (किताबें बेचने वाली वेबसाइट) के रूप में हुई थी। इसकी आधिकारिक वेबसाइट जुलाई 1995 में लाइव हुई थी। वहीं किताबों के बाद कंपनी ने धीरे-धीरे डीवीडी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, और क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाओं (जैसे Amazon Web Services) तक अपने व्यापार का विस्तार किया। अमेज़न ने खुद को एक वैश्विक दिग्गज के रूप में स्थापित कर लिया है जिसने हमारे खरीदारी करने और जीने के तरीके को बदल दिया है। केवल सामान पहुंचाने तक ही सीमित न रहकर, यह एक मीडिया स्ट्रीमिंग सेवा भी है और “एलेक्सा” जैसी अन्य तकनीकों का निर्माण भी करती है। अमेज़न दुनिया भर में सबसे अधिक पहचाने जाने वाले कंपनी नामों में से एक बन गई है।

Exit mobile version