Site icon Khabribox

08 जुलाई: नेशनल वीडियो गेम दिवस आज, गेमिंग के सफर और नवाचार का उत्सव, डिजिटल युग की क्रांति का जश्न

आज 08 जुलाई 2026 है। आज नेशनल वीडियो गेम दिवस मनाया जाता है। यह दिवस साल में दो बार मनाया जाता है।‌ जिसमे मुख्य रूप से 12 सितंबर को और कई जगहों पर 8 जुलाई को। यह दिन वीडियो गेमिंग के इतिहास, इसके विकास, और गेमिंग संस्कृति का जश्न मनाने के लिए समर्पित है।

जानें इसके बारे में

इंटरनेट पर तारीख को लेकर थोड़ी असमंजस है, क्योंकि डिजिटल अभिलेख बताते हैं कि 1990 के दशक की शुरुआत से ही 8 जुलाई और 12 सितंबर दोनों तारीखों पर यह उत्सव मनाया जाता रहा है। कुछ समुदाय इसे 12 सितंबर को इसलिए भी मनाते हैं क्योंकि इस दिन 1972 में ‘मैगनावॉक्स ओडिसी’ (Magnavox Odyssey) नाम का पहला कमर्शियल होम वीडियो गेम कंसोल बाज़ार में पेश किया गया था। गेमर्स और टेक-प्रेमी इस दिन को अपने पसंदीदा वीडियो गेम खेलकर, क्लासिक आर्केड गेमिंग का अनुभव लेकर, या नए गेम ट्राय करके सेलिब्रेट करते हैं। कई प्रमुख गेमिंग कंपनियां इस मौके पर अपने प्लेटफॉर्म्स पर भारी छूट और मुफ्त डाउनलोड्स भी उपलब्ध कराती हैं।

Exit mobile version