Site icon Khabribox

10 जून: विश्व नेत्रदान दिवस आज, अंधकार से प्रकाश की ओर एक संकल्प, किसी की अंधेरी जिंदगी में भरें रोशनी के रंग

आज 10 जून 2026 है। आज साल विश्व नेत्रदान दिवस मनाया जाता है।  प्रतिवर्ष 10 जून को लोगों को मृत्यु के बाद नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विश्व नेत्रदान दिवस (दृष्टिदान संकल्प दिवस) मनाया जाता है। नेत्रदान को लेकर हमारी अज्ञानता, असमंजस और लापरवाही को दूर करने के लिए ही हर वर्ष 10 जून को विश्‍व नेत्रदान दिवस मनाया जाता है। हर साल यह दिन मनाया जाता है, ताकि नेत्रदान को लेकर हमारी भ्रांतियां दूर हो सकें।

नेत्रदान का महत्व

दुनिया भर में लाखों लोग कॉर्नियल अंधत्व (आंखों की पुतली खराब होने की समस्या) से पीड़ित है। नेत्रदान के माध्यम से इन लोगों को नई दृष्टि और रोशनी दी जा सकती है। एक व्यक्ति के निधन के बाद दान की गई आंखें दो दृष्टिबाधित लोगों के जीवन में उजाला ला सकती हैं। नेत्रदान के लिए कोई उम्र सीमा तय नहीं होती है। किसी भी उम्र या वर्ग का व्यक्ति नेत्रदान कर सकता है। जिन लोगों को चश्मा लगा हो, मधुमेह (डायबिटीज), या उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की बीमारी हो, वे भी नेत्रदान कर सकते हैं। मृत्यु के बाद 4 से 6 घंटे के भीतर नेत्र विशेषज्ञों की टीम को सूचित करके कॉर्निया निकाल लिया जाना चाहिए। आंखें निकालने की प्रक्रिया में केवल 10-15 मिनट का समय लगता है और इससे चेहरे के रूप में कोई विकृति नहीं आती है।

Exit mobile version