Site icon Khabribox

11 जून: बचपन, विकास और अधिकार, जानें क्यों खास है 11 जून को मनाया जाने वाला ‘अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस’

आज 11 जून 2026 है। आज अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों के महत्व को दर्शाने के लिए मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण दिवस मनाए जाते हैं। विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस‌ जो प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को मनाया जाता है, और अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस जो हर साल 11 जून को मनाया जाता है।

खास है महत्व

इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य है। संयुक्त राष्ट्र और यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा बच्चों के खेलने के अधिकार को मान्यता देने, संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए इसे विशेष रूप से घोषित किया गया है ताकि बच्चे अपनी पूरी क्षमता तक विकसित हो सकें। संयुक्त राष्ट्र द्वारा खेल को बच्चों के विकास और मानव कल्याण के लिए अनिवार्य बताते हुए, बच्चों के खेलने के अधिकार को मान्यता देने हेतु इस वार्षिक उत्सव की शुरुआत की गई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने मार्च 2024 में एक प्रस्ताव पारित करके 11 जून को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया था। इसे संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) और यूनेस्को (UNESCO) द्वारा लेगो फाउंडेशन (LEGO Foundation) के साथ मिलकर मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बचपन के विकास में खेल की महत्ता को उजागर करना और यह सुनिश्चित करना कि खेलना कोई विलासिता नहीं, बल्कि हर बच्चे की मूलभूत आवश्यकता और अधिकार है। साथ ही बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को तेज करने में पारंपरिक और आधुनिक खेलों की भूमिका को याद किया जाता है।

Exit mobile version