Site icon Khabribox

12 जून: अंतर्राष्ट्रीय फलाफेल दिवस आज, प्रोटीन और फाइबर का पावरहाउस: वीगन लोगों का पसंदीदा ‘फलाफेल

आज 12 जून 2026 है। आज अंतर्राष्ट्रीय फलाफेल दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 12 जून को मनाया जाता है। यह दिन मध्य पूर्व के बेहद लोकप्रिय और पारंपरिक शाकाहारी व्यंजन, ‘फलाफेल’ को समर्पित है।

लोकप्रिय व्यंजन

फलाफेल मूल रूप से पिसे हुए चने या फवा बीन्स से बने कुरकुरे और मसालेदार पकौड़े या बॉल्स होते हैं। इसकी शुरुआत मिस्र (Egypt) से मानी जाती है, लेकिन आज यह पूरी दुनिया में एक बेहतरीन स्ट्रीट फूड बन चुका है। यह इजरायली व्यंजनों में सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है और इसे देश की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा माना जाता है। वास्तव में, कई इजरायली फलाफेल को अपना राष्ट्रीय व्यंजन मानते हैं। साथ ही यह प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर होता है, जो इसे शाकाहारी और वीगन (Vegan) लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है। वहीं इसे अक्सर हमस, ताहिनी सॉस, सलाद और अचार के साथ पीटा ब्रेड या फ्लैटब्रेड में लपेटकर खाया जाता है।

Exit mobile version