Site icon Khabribox

12 जून: विश्व बालश्रम निषेध दिवस आज, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के अवसर प्रदान करना खास उद्देश्य

आज 12 जून 2026 है। आज विश्व बालश्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बाल श्रम के खिलाफ वैश्विक जागरूकता बढ़ाना और बाल श्रम को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाना है। 12 दिवस “विश्व बाल श्रम निषेध दिवस” के रूप में मान्यता प्राप्त है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने इस दिन की शुरुआत 12 जून 2012 को की थी। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना 1919 में हुई थी।

जानें इसके बारे में

विश्व बालश्रम निषेध दिवस हर साल 12 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है।  इस दिवस का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के अवसर प्रदान करना है। बाल श्रम गरीबी, अशिक्षा, बेरोज़गारी, सामाजिक असुविधा और जागरूकता की कमी उत्पन्न होती है। इस दिन की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा वर्ष 2002 में की गई थी।ILO ने 1999 में ‘बाल श्रम के सबसे बुरे रूप कन्वेंशन (नंबर 182)’ को शामिल किया था। यह दिन सरकारों, नियोक्ताओं, श्रमिक संगठनों, और दुनिया भर के लाखों लोगों को एक साथ लाता है ताकि बाल मजदूरों की दुर्दशा पर प्रकाश डाला जा सके और उनकी मदद के लिए काम किया जा सके।

Exit mobile version