आज 13 जून 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
📗📗 1290 – जलालुद्दीन खिलजी दिल्ली की गद्दी पर बैठा, जिसके साथ ही गुलाम वंश का शासन समाप्त हो गया और खिलजी वंश की शुरुआत हुई।
📗📗1940 – जलियांवाला बाग हत्याकांड के समय पंजाब के तत्कालीन गवर्नर माइकल ओ’ डायर की लंदन में हत्या कर उसका बदला लेने वाले महान भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह को फांसी दी गई।
📗📗1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने इंग्लैंड पर पहला ‘V1’ फ्लाइंग बम हमला किया।
📗📗1997 – दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमा में ‘बॉर्डर’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 59 लोगों की दुखद मौत हो गई थी।