आज 13 जून 2026 है। आज मासिक कार्तिगाय है। यह त्योहार तमिल लोगों द्वारा मनाया जाने वाले सबसे पुराना त्योहारों में है। कार्तिगा नक्षत्र के दिन मनाया जाने वाला मासिक कार्तिगाई दक्षिण भारतियों का प्रमुख त्योहार है। ये दिन भगवान शिव और मुरूगन की अराधना के लिए समर्पित होता है।
जलाए जाते हैं दीपक
मासिक कार्तिगाई व्रत भगवान शिव और भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) को समर्पित एक हिंदू त्योहार है, जो हर महीने कार्तिक मास में आता है। यह व्रत दक्षिण भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है। विशेष रूप से तमिलनाडु में। इस दिन, भक्त भगवान शिव और मुरुगन की पूजा करते हैं, और घरों में दीपक जलाते हैं। मासिक कार्तिगाई एक मासिक त्यौहार है जिसे मुख्य रूप से तमिल हिन्दुओं द्वारा काफी हर्षोल्लास से मनाया जाता है। मासिक कार्तिगाई को दीपम कार्तिगाई के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिगाई दीपम का नाम कार्तिगाई या कृत्तिका नक्षत्र से लिया गया हैं। जिस दिन कृत्तिका नक्षत्र प्रबल होता है उस दिन कार्तिगाई दीपम मनाया जाता है। मासिक कार्तिगाई का महत्व न केवल धार्मिक दृष्टि से है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन दीप जलाने से घरों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता का नाश होता है।
जानें शुभ मुहूर्त
13 जून 2026, शनिवार को पड़ने वाले मासिक कार्तिगाई (मासिक कार्तिकाई) का त्योहार मुख्य रूप से भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान मुरुगन को समर्पित है। इस दिन पूजा के लिए कोई निश्चित या विशेष समयावधि नहीं होती है। भक्त पूरे दिन अपनी सुविधा के अनुसार शुभ संकल्प करके पूजा कर सकते हैं।