Site icon Khabribox

15 जून: सूर्य मिथुन संक्रांति आज, जानें स्नान, दान व महा पुण्य काल का समय, जरूर करें यह काम

आज 15 जून 2026 है। आज सूर्य मिथुन संक्रांति है। संक्रांति के दौरान सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इसे संक्रांति के अलावा सूर्य का राशि परिवर्तन भी कहते हैं। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने का बहुत महत्व है। अगर नदी में स्नान न‌ पाए तो घर में पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।

मिथुन संक्रांति

मिथुन संक्रांति आज 15 जून 2026 को है। इस दिन सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन बुध की राशि है, बुध को बुद्धि, वाणी, करियर, व्यापार का कारक माना जाता है। वहीं सूर्य आत्मा का कारक है। सूर्य के शुभ प्र‌भाव से व्यक्ति उच्च पद पाता है, रोग से मुक्ति मिलती है। इस दिन दोपहर 12:34 बजे सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

यह रहेगा महा पुण्य काल


हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
गोचर का समय- 15 जून को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
पुण्य काल- दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से शाम 07 बजकर 20 मिनट तक।
महा पुण्य काल- दोपहर 12 बजकर 59 बजे से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक
मिथुन संक्रांति के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 07 बजकर 08 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।

Exit mobile version