Site icon Khabribox

19 जून: स्कंद षष्ठी आज, भगवान कार्तिकेय को समर्पित, यह रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

आज 19 जून 2026 है। आज स्कंद षष्ठी है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भोलेनाथ के बड़े बेटे भगवान कार्तिकेय को समर्पित किया गया है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा और व्रत का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान कार्तिकेय का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को स्कंद षष्ठी के रूप में मनाया जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 19 जून को शाम 05:00 बजे से शुरू होकर 20 जून की दोपहर 03:47 बजे तक मान्य रहेगी। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय (मुरुगन) की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है।
• षष्ठी तिथि प्रारंभ: 19 जून 2026, शाम 5:00 बजे

षष्ठी तिथि समाप्त: 20 जून 2026, दोपहर 3:47 बजे

उदया तिथि के अनुसार स्कन्द षष्ठी व्रत: 20 जून 2026

ऐसे करें पूजन

सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। सूर्य देव को अर्घ्य दें और मंदिर की सफाई करें। चौकी पर कपड़ा बिछाकर भगवान कार्तिकेय की मूर्ति को विराजमान करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और मंत्रो का जप करें। जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करें। भगवान को फल और मिठाई का भोग लगाएं। जिसके बाद प्रसाद के साथ लोगों में विशेष चीजों का दान करें।

Exit mobile version