Site icon Khabribox

09 जून: अंतरराष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस आज, इतिहास को संजोने और जवाबदेही तय करने का दिन

आज 09 जून 2026 है। आज अंतरराष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस प्रतिवर्ष 9 जून को मनाया जाता है। यह दिन मानव सभ्यता की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक धरोहरों को संजोने वाले अभिलेखों और अभिलेखागारों के महत्व को रेखांकित करने के लिए समर्पित है।

खास है महत्व

इस दिवस की स्थापना वर्ष 2007 में अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार परिषद (ICA) द्वारा की गई थी। वहीं 9 जून 1948 को पेरिस में यूनेस्को के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार परिषद (ICA) की स्थापना हुई थी। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। यह दिन आम जनता को यह समझने में मदद करता है कि दस्तावेजों, पांडुलिपियों और महत्वपूर्ण फाइलों को संरक्षित रखना क्यों जरूरी है, ताकि भविष्य के लिए ऐतिहासिक साक्ष्य और सरकार की जवाबदेही सुरक्षित रह सकें।

Exit mobile version