Site icon Khabribox

देश के 15 लाख स्कूलों के पास बैन हो सकता है जंक फूड, FSSAI ला रहा है सख्त 50 मीटर का दायरा नियम, इन पर होगा बैन

​
देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बच्चों में बढ़ते मोटापे और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए सरकार स्कूलों के आसपास जंक फूड की बिक्री पर नकेल कसने की तैयारी में है।

प्रस्ताव तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक विशेष प्रस्ताव तैयार किया है। जिसके तहत स्कूलों के 50 मीटर के दायरे में उच्च वसा, चीनी और नमक वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो देश के लगभग 15 लाख स्कूलों के आसपास संचालित होने वाली दुकानों, कैंटीन और ठेलों पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। प्रस्ताव के अनुसार, स्कूल परिसरों के 50 मीटर के भीतर HFSS वाले उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री प्रतिबंधित होगी।

​इन खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगेगी रोक

FSSAI के इस कदम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को अस्वास्थ्यकर खानपान से बचाना है। नए नियमों के दायरे में मुख्य रूप से ये उत्पाद आ सकते हैं। जिसमें
• ​चिप्स, नमकीन और पैकेज्ड स्नैक्स
• ​कोल्ड ड्रिंक्स और शुगरी बेवरेज
• ​चॉकलेट, पिज्जा, बर्गर और फास्ट फूड
​

Exit mobile version