Site icon Khabribox

देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई, बनेंगे दूसरे दलित सीजेआई, इस दिन संभालेंगे कार्यभार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश अगले चीफ जस्‍ट‍िस भूषण रामकृष्ण गवई होंगे। उन्होंने यूपी में बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाई थी।

इतने महीनों का होगा कार्यकाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई 14 मई 2025 को अपना कार्यभार संभालेंगे। जस्टिस गवई का कार्यकाल 23 नवंबर 2025 तक रहेगा। जो मौजूदा सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना की जगह लेंगे‌। वह एससी समुदाय से आने वाले वे सुप्रीम कोर्ट के पहले सीजेआई होंगे। जस्टिस गवई देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति गवई का कार्यकाल लगभग छह महीने का होगा। वह इसी वर्ष नवंबर 2025 में सेवानिवृत्ति हो जाएंगे। 

विभिन्न प्रकार के मामलों की अध्यक्षता की

रिपोर्ट्स के मुताबिक जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने 1985 से वकालत शुरू की। 2003 को वे बॉम्बे हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए और 12 नवंबर 2005 को स्थायी न्यायाधीश बने। उन्होंने मुंबई मुख्य पीठ सहित नागपुर, औरंगाबाद और पणजी की बेंच पर विभिन्न प्रकार के मामलों की अध्यक्षता की। 14 नवंबर, 2003 को उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप उन्हें पदोन्नति मिली थी।

Exit mobile version