Site icon Khabribox

उत्तराखंड हाई कोर्ट में नए जज नियुक्त हुए न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा

सुप्रीम कोर्ट ने उड़ीसा हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा का तबादला उत्तराखंड हाई कोर्ट में किया है। वही देशभर के हाईकोर्ट से 28 न्‍यायाधीशों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा 8 हाई कोर्ट में 28 जजों के स्थान्तरण की संस्तुति की है।

उत्तराखंड के नये जज नियुक्त हुए-

ओडिशा हाईकोर्ट से उत्तराखंड स्थान्तरित किये गए संजय कुमार मिश्रा की नियुक्ति 1999 में जयपुर में अपर जिला जज के रूप में हुई थी। 7 अक्टूबर 2009 को वे ओडिशा हाई कोर्ट के जज नियुक्त हुए। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से 1987 में की है।

Exit mobile version