Site icon Khabribox

आस्था का अटूट केंद्र कैलास मानसरोवर यात्रा: इतने जून से होगा आगाज, इतने दल होंगे शामिल





​चीन सीमा पर स्थित पवित्र कैलास मानसरोवर के लिए इस बार तैयारियां जोरों पर हैं। यह यात्रा दूसरी बार टनकपुर के रास्ते आयोजित की जा रही है।


इतने यात्री होंगे शामिल


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह यात्रा 30 जून से शुरू होगी और पहला दल 4 जुलाई को टनकपुर पहुंचेगा। जिसमें कुल 10 दलों में 500 यात्री इस पावन यात्रा का हिस्सा बनेंगे। दिल्ली से करीब 1738 किलोमीटर की यह यात्रा 26 अगस्त तक चलेगी, जिसे टेंपो ट्रैवलर और जीप के माध्यम से पूरा किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस साल की यात्रा 4 जुलाई से विधिवत रूप से शुरू होगी। यात्रा के लिए इस बार कुल 10 जत्थे भेजे जाएंगे। प्रत्येक जत्थे में 50 श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।



कैलाश पर्वत


​कैलाश पर्वत को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। 1962 के युद्ध के बाद बंद हुई यह यात्रा 1981 में दोबारा शुरू हुई थी। कोविड काल की बाधाओं के बाद अब यह यात्रा पूरी तरह नियमित हो चुकी है। दुर्गम रास्तों और बढ़ते खर्च के बावजूद, महादेव के भक्तों में इस यात्रा को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है। श्रद्धालुओं का मानना है कि मानसरोवर की परिक्रमा और कैलाश के दर्शन से आत्मिक शांति प्राप्त होती है।


Exit mobile version