Site icon Khabribox

कैंची धाम मेला 2026: अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया चार दिवसीय ट्रैफिक प्लान, 13 से 16 जून तक इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें नया रूट

अल्मोड़ा: जनपद नैनीताल कोतवाली भवाली क्षेत्रान्तर्गत कँची धाम मन्दिर में मेले के दृष्टिगत जनपद अल्मोड़ा से जनपद नैनीताल की ओर जाने वाले हल्के व भारी सवारी / माल वाहनों के आवागमन (रूट डायर्वजन प्लान/जीरो जॉन प्लान) हेतु निम्नानुसार यातायात नियम लागू किये जाते हेतु है।

डायवर्जन प्लान

1-बागेश्वर – गरूड – सोमेश्वर – अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले समस्त हल्के व भारी सवारी/माल वाहन-सिकुड़ा बैण्ड से वाया लमगड़ा होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।

2-पिथौरागढ़ – शेराघाट – बेरीनाग – गंगोलीहाट – दन्या से हल्द्वानी जाने वाले समस्त हल्के व भारी सवारी / माल वाहन- बाडीछीना-सुवाखान तिराहा वाया लमगड़ा होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।

3-रानीखेत – द्वाराहाट – चौखुटिया से हल्द्वानी जाने वाले समस्त हल्के व भारी सवारी/माल वाहन भतरौजखान वाया रामनगर होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।

उपरोक्त यातायात डायवर्जन प्लान दिनांक 13.06.2026 से दिनांक 16.06.2026 तक लागू रहेगा।
अपील- अल्मोड़ा पुलिस जनसामान्य से अपील है कि निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Exit mobile version