Site icon Khabribox

भवाली: कैंची धाम मेला 2026: सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चप्पे-चप्पे पर तैनात फोर्स बल

भवाली/नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम के आगामी स्थापना दिवस मेले के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट और मुस्तैद नजर आ रही है।

जिस पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में मेले को सकुशल संपन्न कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम आवागमन के लिए बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक तैयारियों के बीच वर्तमान में कैंची धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह से सामान्य और सुचारु रूप से जारी है। बाहर से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस बल लगातार जमीन पर रहकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा है।


​होटल-ढाबों से लेकर एंट्री पॉइंट्स तक सघन चेकिंग

​सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए नैनीताल पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार सक्रिय हैं। बीडीएस की टीम के साथ कैंची मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस बल द्वारा मंदिर परिसर, मुख्य चौराहों, होटल-ढाबों, सार्वजनिक स्थानों और क्षेत्र के सभी एंट्री पॉइंट्स पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्धों और लावारिस वस्तुओं पर पैनी नजर रखी जा रही है।


​पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मुस्तैद

​मेला क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कैंची धाम परिसर, प्रवेश मार्गों, प्रमुख चौराहों और बैरियरों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। नैनीताल पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ 24 घंटे जनता की सेवा और सुरक्षा में जुटी हुई है।

Exit mobile version