Site icon Khabribox

कांडा: पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान, 15 चालान काटे

पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कांडा क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान 15  लोगों के चालान काटे। ये लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न मार्गों पर अभियान चलाया

एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न मार्गों पर अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहन चालक ओवर लोडिंग में तो कई बगैर फिटनेस के वाहन चलाते धरे गए। बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया। दोबार पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर तहसीलदार महेश तिवारी, परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल, थानाध्यक्ष नामवर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version