Site icon Khabribox

पोक्सो अधि0 के आरोपी को काण्डा पुलिस ने महज साढे तीन घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

दिनांकः 08-09-2021 को वादी द्वारा दिये गए लिखित तहरीर के आधार पर थाना काण्डा में पंजीकृत FIR NO-12/2021 धारा 342/363/452/376/506ipc व 3/4 पोक्सो अधि0 पंजीकृत कर  वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा थानाध्यक्ष काण्डा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

साढे तीन घंटे भीतर किया गिरफ्तार

जिस पर क्षेत्राधिकारी महोदय बागेश्वर  के निर्देशन में थाना काण्डा पुलिस टीम के अथक प्रयासों व सुरागरसी/पतारसी के उपरान्त  नामजद अभि0 मनोज कुमार पुत्र गोपाल राम निवासी ग्राम कभाटा
(उम्र- 24 वर्ष) थाना काण्डा को अभियोग पंजीकृत होने के महज साढे तीन घंटे भीतर हाईडिल गेट विजयपुर से गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम का विवरण

पुलिस टीम में उ0नि0 श्री महेन्द्र प्रसाद थानाध्यक्ष काण्डा,  म0उ0नि0 विनिता बिष्ट, आरक्षी मनोज कुमार शामिल रहे ।

Exit mobile version