Site icon Khabribox

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन, पूरे कर्नाटक में हाई अलर्ट जारी

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्हें आज सुबह 11.30 बजे सीने में दर्द के बाद गंभीर हालत में विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया और आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

अभिनेता पुनित राजकुमार का निधन-

अभिनेता पुनित राजकुमार महज 46 साल के थे। उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर है। पुनीत राजकुमार के निधन के बाद से पूरे कर्नाटक में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।कई बड़े बड़े कलाकारों और खिलाड़ियों ने भी पुनीत राजकुमार के निधन पर दुख जताया है। पुनित ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘युवरत्ना’ है।


Exit mobile version