Site icon Khabribox

कपकोट: डबल इंजन की सरकार ने जनता के हित में किए कार्य- सीएम धामी


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपकोट विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश गड़िया के समर्थन में चुनावी सभा की। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी को जिताने का भरोसा दिया।

लोगों से दोबारा डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की-

सिमकुना में गुरुवार को करीब 11 बजे सीएम चौपर से पहुंचे। यहां आयोजित भाजपा प्रत्याशी सुरेश गड़िया के चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, हर घर शौचालय, वन रैंक, वन पेंशन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान कांग्रेस के पतन के लिए लिए काफी हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना काल में लोगों को जो मदद पहुंचाई उसे लोग आज तक नहीं भूले हैं। सरकार ने कोराना के टीके मुफ्त लगाए, जो एक कीर्तिमान से कम नहीं है। अब सरकार 12 से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका लगाने जा रही है। जिन लोगों को बूस्टर लगना है उन्हें बूस्टर लगाया जा रहा है। इनता ही नहीं प्रदेश में आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, उपनल कर्मियों, भोजनमाताओं व पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया है। वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन को भी बढ़ाया। सबसे अहम आमा बुबु दोनों को पेंशन देने का काम किया है। नई खेल नीति भी उनकी सरकार की उपलब्धि है। प्रदेश की जनता एक बार फिर डबल इंजन की सरकार को सत्ता सौंपने को आतुर है।

यह लोग रहे मौजूद-

इस मौके पर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, विधानसभा संयोजक गोविंद टंगड़िया, मंडल अध्यक्ष आनंद धपोला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, भगवान भंडारी, सतीश कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष निर्मल साह, नारायण राम दास, पूर्व विधायक गंगोलीघाट आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version