Site icon Khabribox

कपकोट: बीमारी के चलते ताइक्वांडो खिलाड़ी का निधन

कपकोट से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां बीमारी से कपकोट नगर पंचायत वार्ड दो तिरवाण निवासी 30 वर्षीय मुन्ना तिरुवा पुत्र ललित प्रसाद 30 का गुरुवार निधन हो गया है।

शुगर की बीमारी से जूझ रहे थे खिलाड़ी-

वह एक अच्छे ताइक्वांडो खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने भारत के अ अलावा नेपाल के कांठमांडू में भी ताइक्वांडो खेल में हुनर दिखाया। बच्चों को भी प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से शुगर बीमारी से जूझ रहे थे।

जताया दुख-

मुन्ना के आकस्मिक निधन पर विधायक सुरेश गढ़िया, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, सभासद तनुज तिरुवा, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधान गणेश उपाध्याय, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, प्रकाश चंद, पूर्व तहसीलदार मोहन राम, पूर्व प्रधानाचार्य किशन राम तिरुवा ने गहरा दुख जताया है।

Exit mobile version