Site icon Khabribox

करिश्मा कपूर के पूर्व पति व बिजनेस टाइकून संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन, पोलो खेलते समय पड़ा दिल का दौरा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते हुए हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया है। संजय कपूर 53 साल के थे।

संजय कपूर का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय कपूर के करीबी रहे अभिनेता सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। एक्स पर लिखा, संजय कपूर के निधन पर गहरा दुख हुआ, गुरुवार सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय कपूर एक उद्योगपति और सिक्सट इंडिया के सीईओ थे। संजय कपूर की शादी करिश्मा कपूर से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं – बेटी समायरा और बेटा कियान। वर्तमान में उनकी पत्नी प्रिया सचदेव हैं। संजय कपूर की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। जब वह पोलो खेल रहे थे। तभी उनको दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। 

Exit mobile version