Site icon Khabribox

देव दीपावली में दीयों से जगमग‌ हुआ काशी, 84 घाटों पर जलाए गए इतने लाख दीए

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देशभर में बीते कल शुक्रवार को धूम-धाम से देव दीपावली मनाई गई।

देव दीपावली का त्योहार कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया गया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर वाराणसी में देवताओं की दीपावली मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की संख्या उमड़ी। काशी में गंगा के किनारे स्थित सभी 84 घाट दीपों से जगमगाया। कुल 17 लाख दीये जलाए गए। साथ ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी हुई। देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी के घाटों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नमो घाट पर आयोजित देव दीपावली समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

Exit mobile version